फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में पांच जख्मी, एक गंभीर

Wed, 11 May 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना अंतर्गत धौरहरा गांव निवासी अय्यूब (33) पुत्र शेख हुसैन मंगलवार देर शाम बाइक से मालीपुर बाजार से गांव के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत शहजादपुर निवासी अनुपम (20) पुत्र बाबूराम मंगलवार देर शाम बाइक से बस स्टेशन जाते समय पुरानी तहसील तिराहे के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत बसोहरी गांव निवासी धर्मेंद्र (25) पुत्र पूर्णमासी बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत मदनगढ़ गांव निवासी अली अहमद (70) पुत्र अफजल बुधवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत कादीपुर निवासी आजाद खां (30) पुत्र फिरोज बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें