अंबेडकरनगर। क्रिसमस के मद्देनजर खाद्य विभाग की टीम ने मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर पाण्डेय के नेतृत्व में जलालपुर पहुंचकर तीन दुकानों से केक का नमूना एकत्र किया। मिलावट के संदेह में नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया। टीम ने संबंधित दुकानदारों को सफाई व्यवस्था बेहतर करने का निर्देश भी दिया। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर पाण्डेय के नेतृत्व में टीम जलालपुर पहुंची।
इसके बाद घसियारी टोला स्थित अनिल कुमार यादव के प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर मिलावट के संदेह में केक का नमूना एकत्र किया। इसी क्रम में जलालपुर नगर स्थित राजू कैफे तथा मुकेश जनरल स्टोर से भी मिलावट के संदेह में केक का नमूना एकत्र किया। टीम ने दुकानदारों को सामान की गुणवत्ता ध्यान में रखकर बेचने की सलाह दी। बाद में नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया। इस मौके पर गुलाबचंद गुप्त व चित्रसेन आदि मौजूद रहे।