मिलअंबेडकरनगर। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने को लेकर शनिवार को भी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जांच अभियान चलाया। मिलावट के संदेह में दूध व मावा का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।
गौरतलब है कि जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर बीते कुछ समय से मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अभियान चला रखा है। इसी क्रम में शनिवार को भी अभिहीत अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाया। नेवतरिया के पास घनश्याम की दुकान से दूध का नमूना लिया।
मसड़ा बाजार पहुंचकर अछैबर की मिठाई की दुकान से मावा का नमूना लिया। बाद में दोनों नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जांच अभियान जारी रहेगा।