फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा मारकर लिया पनीर व आइस्क्रीम का नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए डीएम राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम का सघन जांच अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। अभिहीत अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को चले अभियान में इल्तिफातगंज रोड स्थित जनता डेयरी से मिलावट के संदेह में पनीर का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

वहीं, शहजादपुर में महावीर की मोबाइल आइस्क्रीम शॉप से आइस्क्रीम का नमूना लिया गया। बताया कि नमूनों को बाद में जांच के लिए भेज दिया गया। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी छापेमारी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें