फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का गंभीरता से करें पालन

Fri, 17 Feb 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के एआरटीओ कार्यालय में हाईटेक वाहन के माध्यम से दी जा रही लोगों को यातायात संबंधी जानकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट व चार पहिया वाहन चला रहे हैं तो सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। सावधानी बरतने पर ही दुर्घटनाओं पर अंकुश पाया जा सकता है। ये बातें शुक्रवार को लखनऊ से अकबरपुर पहुंची यातायात जागरूकता वैन के साथ आए प्रभारी संजय व लालजी ने कही।
विज्ञापन


वैन पर लगे प्रोजेक्टर के जरिये लोगों को यातायात संबंधित जानकारी दी गई। एआरटीओ अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि तनिक सी असावधानी से घर की खुशियां गम में बदल सकती हैं। ऐसे में वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण जरूर रखना चाहिए।

अभिभावकों की भी जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को वाहन की चाभी देते समय यातायात नियम जरूर बताएं। कर्मचारी राजन पांडेय ने बताया कि वैन 28 फरवरी तक जिले में रहेगी। इस दौरान विभिन्न तहसील क्षेत्रों में घूम-घूमकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर प्रवेश कुमार व अनूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें