फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी पर केस दर्ज

Fri, 17 Feb 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : symbolic
विज्ञापन
विधानसभा सीट अकबरपुर से भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश वर्मा के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस अकबरपुर कोतवाली में दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह चंद्रप्रकाश वर्मा के समर्थन में एक जीप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। मालीपुर रोड पर फ्लाइंग स्वॉयड प्रभारी शेषनाथ वर्मा ने वाहन को रुकवाया और अनुमति पत्र दिखाने को कहा।
विज्ञापन


आरोप है कि जिस वाहन से प्रचार किया जा रहा था, उसकी अनुमति नहीं ली गई थी। इसके अलावा वाहन में प्रचार सामग्री भी मौजूद थी। इस पर न सिर्फ वाहन को अकबरपुर थाने लाकर सीज कर दिया गया बल्कि शेषनाथ वर्मा की तहरीर पर चंद्रप्रकाश वर्मा के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस भी दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें