फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक नियम अपनाएं, सड़क हादसों से बचें

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के एआरटीओ कार्यालय से जागरूकता रैली को रवाना करतीं विधायक संजू देवी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत गुरुवार को उपसंभागीय परिवहन कार्यालय से जागरूकता रैली रवाना हुई। विधायक संजू देवी ने बाइक, स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बढ़ते सड़क हादसे समाज के लिए चिंता का विषय हैं। नागरिकों को इस पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है। सभी लोगाें को वाहन चलाते समय सीट बेल्ट, हेलमेट आदि का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। कार्यालय से निकली जागरूकता रैली शहजादपुर तक गई।
विज्ञापन

विधायक संजू देवी ने कहा कि युवाओं की जिम्मेदारी है कि न सिर्फ वह स्वयं यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करें, बल्कि दूसरों को इसके लिए प्रेरित करें। मार्ग हादसे परिवारों की खुशियां छीन लेते हैं और व्यक्ति बेबस होकर रह जाता है। हादसे में सिर्फ एक जान ही नहीं जाती, बल्कि समूचे परिवार का भविष्य चौपट हो जाता है। ऐसे में सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वह सड़क पर चलते समय पूरी सावधानी बरतें और ट्रैफिक नियमों का गंभीरता से पालन करें।
एआरटीओ वीडी मिश्र ने भी यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। कहा कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग करने के साथ ही मोबाइल पर बात करने से बचें। सड़क पार करते समय या फिर वाहनों को ओवरटेक करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सड़क पर जगह-जगह बने यातायात संकेतों का पालन करें। ओवरलोडिंग, ट्रिपलिंग करने से भी बचने की सलाह दी। कहा कि यदि हम नियमों का गंभीरता से पालन करें तो मार्ग हादसों से बच सकते हैं।
विज्ञापन

आरआई विपिन कुमार ने बताया कि बसखारी रोड स्थित कार्यालय से निकली जागरूकता रैली पटेलनगर तिराहा होते हुए रोडवेज, अकबरपुर तहसील तिराहा होते हुए शहजादपुर तक गई। इस दौरान आम नागरिकों को जागरूकता वाले पंफलेट भी दिए गए। बाद में कार्यालय में यातायात नियमों के पालन का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, यातायात निरीक्षक शिवदीपक सिंह, डीबीए विनय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें