फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सुबह कोहरा, दिन में छाई रही धुंध

Fri, 16 Jan 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 कलेक्ट्रेट स्थित चिल्ड्रेन पार्क में शुक्रवार को धूप निकलने पर ठंड से बचने के लिए बैठे लोग।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आसमान में छाए बादलों और धूप की लुका-छिपी के बीच शुक्रवार को धूप निकली, लेकिन गलन से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

जिले का न्यूनतम तापमान करीब छह डिग्री और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। शाम होते-होते तापमान में और गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई।
शुक्रवार की सुबह जिले के विभिन्न इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा। करीब 10 बजे के आसपास बादलों की ओट से सूर्य ने झांकने की कोशिश की और कुछ देर के लिए हल्की धूप भी निकली। धूप निकलते ही पार्कों में लोगों की आवाजाही बढ़ी और बच्चे खेलते नजर आए, लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। परिषदीय विद्यालयों में सर्दियों की छुट्टियां समाप्त होने के बाद शुक्रवार को स्कूल खुलते ही अचानक एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 बजे स्कूल जाने वाले बच्चों व अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहनों की रफ्तार अन्य दिनों की तुलना में कम रही, जबकि दुकानों पर भी कारोबारी सिकुड़े नजर आए। शाम ढलते ही ठंड का असर और बढ़ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें