अंबेडकरनगर। दो दिनों तक चलने वाले उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के लिए दीवानी परिसर के नए भवन में शुक्रवार को मतदान कराया गया। पहले दिन 2253 मतदाताओं के सापेक्ष 833 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। शेष मतदान शनिवार को होगा।
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव में 22 पदों पर 333 प्रत्याशी मैदान में हैं। शुक्रवार की सुबह आठ बजे से ही दीवानी गेट के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों ने अपने अपने पंडाल लगाकर अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करते नजर आए। नोडल अफसर एडीजे एफटीसी प्रथम परविंद कुमार ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया और निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को निष्पक्ष मतदान करने के निर्देश दिए। (संवाद)