फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कुश्ती में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पांच पहलवानों ने किया क्वालीफाई

Wed, 05 Aug 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
चयनित पहलवान
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अयोध्या में आयोजित मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में जिले के पांच पहलवानों ने अपने-अपने भार वर्ग में पहला स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बना ली है। सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल अयोध्या में हुए मंडल ट्रायल में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया। अब चयनित पहलवान 15 से 17 अगस्त तक गोरखपुर के श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्राइजमनी प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

मंडल ट्रायल में 55 किलोग्राम भार वर्ग में सूरज कुमार, 65 किलोग्राम में उत्कर्ष कुमार, 85 किलोग्राम में विशाल, 125 किलोग्राम में राज बाबू और विराट भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। इससे पहले एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय चयन ट्रायल में आठ पहलवानों का चयन मंडल स्तर के लिए हुआ था। इसमें उत्कर्ष कुमार, सूरज, नीरज, विशाल, सुमित, राजबाबू, सुंदरम शुक्ला और विराट भारद्वाज शामिल थे।
मंडल ट्रायल के लिए खिलाड़ियों ने लगातार अभ्यास कर अपनी तकनीक और फिटनेस पर मेहनत की। अयोध्या मंडल से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कुल नौ पहलवानों का चयन हुआ है। इसमें पांच खिलाड़ी अंबेडकरनगर के हैं। यह जिले के कुश्ती खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि खिलाड़ियों ने जिला और मंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों से प्रदेश स्तर पर भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें