फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से पांच की हालत बिगड़ी

Fri, 08 Jul 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सांप - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सर्पदंश की घटनाएं जिले में लगातार बढ़ती जा रही हैं। 24 घंटे के भीतर अलग-अलग क्षेत्रों में पांच ग्रामीणों को सांप ने डस लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत अभी ज्यादा नाजुक बतायी जाती है। थाना क्षेत्र अलीगंज के हुसैनपुर निवासी गुरुदत्त (58) पुत्र रामदत्त गुुरुवार देर शाम घर से नित्यक्रिया के लिए निकले थे।
विज्ञापन


घर लौटते समय उन्हें विषैले सर्प ने डंस लिया। घर पहुंचकर उन्होंने परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। परिवारीजनों ने आनन-फानन में उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र के मरथुआ सरैया गांव निवासिनी श्वेता (16) पुत्री राजेंद्र प्रसाद को शुक्रवार को घर की सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया।

उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत ज्यादा गंभीर है। इसी थाना क्षेत्र के जीतपुर निवासी रामजग (38) पुत्र नन्हकू को शुक्रवार सुबह खेत में सांप ने डस लिया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उधर, मालीपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर कैथी निवासी रामप्रसाद (70) पुत्र रामदेव को शुक्रवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सर्प ने डस लिया। उनका भी उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र के पहितीपुर निवासी मुकेश (14) पुत्र मंशाराम को गुरुवार रात सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें