फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर से पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक की हालत नाजुक देख केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बेवाना थाना अंतर्गत बेवाना निवासी राजकुमार (32) सोमवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह रामपुर सकरवारी बाजार के निकट पहुंचा, तभी उधर से गुजर रही पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
उधर, बेवाना निवासी संतोष कुमार (45) मंगलवार को सुबह बाइक से अकबरपुर जाने के दौरान नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी निवासी सुशील कुमार (35) सुबह बाइक से अकबरपुर जाने के दौरान नगर के पास जीप की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन

वहीं, अलीगंज थाना क्षेत्र के सद्दरपुर निवासी रामकेवल (55) सुबह बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय सद्दरपुर बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। इसी थाना क्षेत्र के सूरापुर निवासी पंकज कुमार (40) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि हादसे मेें घायल हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें