विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक बुजुर्ग समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार भीटी थाना अन्तर्गत वीरसिंहपुर गांव निवासी फतेह बहादुर का पांच वर्षीय पुत्र मुकेश मंगलवार सुबह घर के सामने खेलते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी भीटी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अकबरपुर थाना अन्तर्गत औलियापुर गांव निवासी संजय (30) पुत्र केतूराम व दिनेश (37) पुत्र राधेश्याम मंगलवार सुबह एक ही बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत रामपुर निवासी दयाराम (27) पुत्र मोतीलाल सोमवार देर शाम बाइक द्वारा टांडा से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहांगीरगंज थाना अन्तर्गत जहांगीरगंज निवासी संतराम (75) पुत्री झगरू मंगलवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें पहले सीएचसी भीटी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत की गंभीर देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।