फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 व एक हजार के नोट बंद होने पर मची अफरातफरी

Tue, 08 Nov 2016 11:44 PM IST
अंबेडकरनगर
विज्ञापन
rupees note
विज्ञापन
देश में 500 व एक हजार के नोट तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए जाने का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने के बाद जिले में भी लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल दिखा। एकबारगी तो लोग अपने-अपने पास मौजूद इन नोटों के अस्तित्व को लेकर हैरान परेशान दिखे। हालांकि टीवी के सामने मौजूद लोग तो बाद में संतुष्ट हो लिए, लेकिन जिन लोगों ने दूसरों से सूचना सुनी, वे काफी देर तक संतुष्टि के लिए प्रयास करते दिखे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काले धन पर अंकुश तथा भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए मंगलवार देर शाम राष्ट्र के नाम संबोधन में यह जानकारी देकर सबको चौंका दिया कि आज रात से ही 500 व एक हजार रुपये के नोटों काे बंद कर दिया जा रहा है। यह सूचना जंगल में आग की तरह पूरे जिले में फैली। इससे लोगों में अफरातफरी का माहौल दिखा।

अधिकतर लोगों की चिंता अपने पास मौजूद नोटों के अस्तित्व को लेकर थी। हर कोई यही जानने का प्रयास कर रहा था कि जो पैसे उनके पास हैं आखिर उनका क्या होगा। इस खबर ने तमाम लोगों की मुश्किल और भी बढ़ा दी कि बुधवार को सभी बैंक बंद रहेंगे। एटीएम के भी लगातार दो दिन बंद रहने की खबर ने लोगों को और ज्यादा झकझोर कर रख दिया। लोग एक दूसरे को फोन कर आगे के हालात के बारे में जानकारी लेते रहे। 
विज्ञापन


समाज के सभी वर्गों में इस फैसले को लेकर काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति रही। बुधवार को तमाम आवश्यक कार्य निपटाने की तैयारी किए लोगों को इससे करारा झटका भी लगा। अकबरपुर नगर के रवींद्र मिश्र ने कहा कि उनकी बुधवार को एक भूमि का बैनामा कराने की तैयारी की थी। अब बैंक व एटीएम से धननिकासी नहीं हो पाएगी, तो बैनामा कराना संभव नहीं हो पाएगा।

व्यापारी श्याम कुमार वर्मा ने कहा कि उन्हें बुधवार को एक थोक व्यापारी को भुगतान करना था। 500 व एक हजार की गड्डी तैयार की थी, लेकिन अब तो उससे भुगतान होना संभव नहीं रह गया। एक बिस्किट कंपनी के प्रतिनिधि शिवेंद्र सिन्हा ने कहा कि उन्हें अपना बुधवार का टूर स्थगित करना होगा। कारण यह कि अब तो बड़े नोटों से भुगतान भी नहीं लिया जा सकेगा।

सराफा कारोबारी पीयूष सोनी ने कहा कि सरकार के इस निर्णय का असर शुरुआती कुछ दिनों में तो सराफा कारोबार पर जबरदस्त ढंग से दिखाई पड़ेगा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय नेता रमेश सेठ ने कहा कि फैसला ठीक है, लेकिन आम लोगों पर इसका असर कम पड़े, यह ध्यान रखना होगा। उन्होंने माना कि शुरुआती कुछ दिनों में इसका असर सभी तरह के व्यापार पर जरूर पड़ेगा।

एलडीएम अरुण कुमार सिंह ने कहा कि बैंक बुधवार को बंद रहेंगे। विशेष सूचना अभी यहां तक नहीं पहुंची है। आगे जैसे निर्देश आएंगे, उस तरह उसका पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें