फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले मेें अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी अखिलेश (28) बुधवार को बाइक से अकबरपुर जा रहा था। जब वह औलियापुर के निकट पहुंचा, तभी उधर से गुजर रही पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।
अहिरौली थाना क्षेत्र के मिझौड़ा निवासी इमरान (36) सुबह बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रगडग़ंज निवासी मंजूलता (55) सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के पास सड़क पार कर रही थीं। अलीगंज थाना क्षेत्र के सूरापुर निवासी रंजीत (32) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के लोरपुर ताजन गांव निवासी अरविंद (36) मंगलवार देर शाम बाइक से घर जाते समय मोड़ के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें