फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक वृद्ध समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अहिरौली थाना अंतर्गत कटेहरी निवासी रामउजागिर (65) शुक्रवार को सुबह घर के निकट सड़क पार कर रहे थे। बताया जाता है कि इसी बीच उधर से गुजर रही जीप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
उधर, जैतपुर थाना अंतर्गत जैतपुर निवासी सुल्तान (35) सुबह बाइक से जलालपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।अलीगंज थाना क्षेत्र के सद्दरपुर गांव निवासी सुबराती (58) गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए। बसखारी बाजार निवासी सीता देवी (36) शुक्रवार को सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत अरिया बाजार निवासी मनोज कुमार (35) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें