फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत पांच घायल, एक गंभीर

Mon, 21 Mar 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना अंतर्गत सम्मनपुर बाजार निवासी रामपियारे (45) पुत्र सोभई रविवार देर शाम बाइक से जलालपुर जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अहिरौली थाना अंतर्गत अहिरौली बाजार निवासिनी मोहसिना खातून (25) पत्नी फिरोज रविवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गईं।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सम्मनपुर थाना अंतर्गत सिकंदरपुर गांव निवासिनी किसमतुलनिशा (40) पत्नी निसार अहमद रविवार देर शाम उस समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गई जब वह सड़क पार कर रही थी। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उधर, अहिरौली थाना अंतर्गत यरकी गांव निवासी सफरीन (64) पुत्र रियासत सोमवार दोपहर पत्नी अलीजुन निशा (59) के साथ बाइक से अकबरपुर आते समय गोविंदपुर गनेशपुर मोड़ के पास बाइक की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सफरीन की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें