फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में पांच घायल

Wed, 22 Jun 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इनमें से एक की हालत नाजुक बतायी जाती है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र अहिरौली के खेमापुर निवासी राजाराम (50) पुत्र रामउदित बुधवार को साइकिल से कहीं जा रहे थे। बताया जाता है कि खेमापुर बाजार में एक ट्रैक्टर की चपेट में वह आ गए जिससे उन्हें गंभीर चोटें आ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर निवासी वीरेंद्र (18) पुत्र लल्लन बुधवार को बाइक से अकबरपुर आ रहा था। अकबरपुर नगर के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह घायल हो गया। सरकारी एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उधर, अलीगंज थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी बृजभूषण (35) पुत्र लालबिहारी बुधवार सुबह टांडा नगर के छज्जापुर में चार पहिया वाहन के धक्के से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब वह बाइक से टांडा नगर में किसी काम से जा रहे थे। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।

उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के समय बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था। उधर, बसखारी थाना क्षेत्र के राजमणि (15) पुत्र राजबहादुर व घनश्याम (40) पुत्र रवींद्र निवासीगण बसखारी बुधवार को बाइक से अकबरपुर आ रहे थे।

बरियावन बाजार के निकट एक अज्ञात वाहन के साइड लगने से बाइक चला रहे घनश्याम का संतुलन बिगड़ गया। इससे वह बाइक लेकर गिर पड़ा जिससे दोनों को चोटें आ गई। बाजारवासियों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें