फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग कर लिया निरोगी बनने का संकल्प

Tue, 21 Jun 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
योगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिले के विभिन्न कॉलेजों व शैक्षणिक संस्थानों में योग शिविर का आयोजन हुआ। सामाजिक संगठनों ने भी योग शिविर लगाकर लोगों को जोड़ने का अभूतपूर्व प्रयास किया। सुबह होने के साथ लोग योग शिविरों की तरफ बढ़ने लगे। भारी भीड़ के बीच युवाओं सहित महिलाओं व पुरुषों ने योग शिविर में भाग लिया।
विज्ञापन


योग को लेकर लोगों में जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक काफी उत्साह दिखा। अकबरपुर नगर के डॉ. गणेश कृष्ण जेतली इंटर कॉलेज में मंगलवार को विश्य योग दिवस के मौके पर पर योग शिविर का आयोजन हुआ। पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा की अगुवाई में कार्यक्रम का शुभारंभ टांडा एसडीएम पंकज ने किया।

योग से पूर्व एसडीएम ने छात्र-छात्राओं व शिविर में पहुंचे अन्य लोगों को योग की महत्ता को विस्तार से समझाया। कहा कि योग को भारत की आत्मा बताया। यहां सदियों से योग की महत्ता रही है। सभी को इसे दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए।
विज्ञापन


पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा ने कहा कि योग मात्र एक ऐसी विधा है, जिसे अपनाकर हम न सिर्फ अपना स्वास्थ्य बेहतर रख सकते हैं, बल्कि इसका सकारात्मक परिणाम कॅरिअर में भी देखने को मिलता है। योग शिविर में कई विद्यालयों के लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की।

बीएनकेबीपीजी अकबरपुर में एनसीसी कैडेट्स के अलावा बड़ी तादाद में छात्र-छात्राओं व आम नागरिकों ने योग शिविर में भाग लिया। कैंप कमांडेंट कर्नल हेनरी रोबर्ट जे के नेतृत्व में सभी ने योग की बारीकियां सीखीं। महाविद्यालय परिसर में ही प्राचार्य डॉ. अजीत सारस्वत ने योगाभ्यास शिविर एवं सेमिनार का शुभारंभ किया।

एनएसएस कार्यक्रमाधिकारी डॉ. जयमंगल पांडेय की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय योग संस्थान नई दिल्ली के जिला प्रधान आशा राम वर्मा, जिला संगठनमंत्री डॉ. यशवंत व क्षेत्रीय प्रधान राधेश्याम यादव ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। सीबी सिंह लॉ कालेज में महाविद्यालय एवं डॉ. शिवसहाय सिंह गुरुकुल इंटरनेेशनल एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने योग शिविर में भाग लिया।

इसमें चेयर पर्सन चन्द्रावती सिंह आदि मौजूद रहे। संतराम पाठक एकेडमी विद्यालय आदमपुर में प्रबंधक संदीप पाठक के नेतृत्व में योग शिविर लगा। भारत स्वाभिमान न्यास ट्रस्ट ने जिला मुख्यालय स्थित सीडीओ आवास के निकट विशाल योग शिविर का आयोजन किया। जिला प्रभारी ज्योति प्रकाश ने बताया कि जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की भागीदारी रही।

उन्होंने बताया कि टांडा, रामनगर, जलालपुर, एनटीपीसी व केदारनगर में भी योग शिविर आयोजित हुए। सरदार पटेल पीजी कॉलेज बड़ागांव में प्राचार्य डॉ. जवाहरलाल व नरेन्द्र देव इंटर कॉलेज जलालपुर में योग प्रशिक्षक पलकधारी यादव के नेतृत्व में योग शिविर हुआ। टांडा के डीएवी पब्लिक स्कूल में मेजर डॉ. बलराम त्रिपाठी के नेतृत्व में लोगों ने योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें