फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोग सर्पदंश के शिकार, एक की हालत गंभीर

Sun, 07 Aug 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सांप - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर है। थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर अंतर्गत भीखनपुर गांव निवासी राजितराम (52) पुत्र बेचई को रविवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत में सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


उनकी हालत गंभीर बनी  हुई है। वहीं, महरुआ थाना अंतर्गत हीड़ी पकड़ी गांव निवासी वीरेंद्र (38) पुत्र सतीराम को भी शनिवार देर शाम खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत दल्लापुर गांव निवासिनी करोरा देवी (58) पत्नी सोमनाथ को रविवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। परिवारीजन ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, टांडा थाना अंतर्गत टांडा निवासी रोहित (19) पुत्र अनिल रविवार सुबह घर के निकट सर्पदंश का शिकार हो गया।
विज्ञापन


उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर निवासिनी सीमा (30) को रविवार सुबह उस समय सांप ने डस लिया जब वह घर की साफ-सफाई कर रही थी। परिवारीजन ने उसे तत्काल जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें