फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध समेत पांच लोग सर्पदंश के शिकार, एक गंभीर

Thu, 07 Sep 2017 12:01 AM IST
अंबेडकरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सांप - फोटो : symbolic
विज्ञापन
विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक वृद्ध समेत पांच लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत मिर्जापुर गांव निवासी राधेश्याम (63) बुधवार सुबह उस समय सर्पदंश का शिकार हो गया, जब वह शौच के लिए खेत की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी थाना अंतर्गत औलियापुर गांव निवासिनी रंजना (32) बुधवार सुबह घर की साफ-सफाई कर रही थी। इसी बीच उसे सांप ने उसे डस लिया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

उधर, अहिरौली थाना अंतर्गत कटेहरी निवासिनी राधा (18) को बुधवार सुबह उस समय सांप ने डस लिया, जब वह घर की साफ-सफाई कर रही थी। परिवारीजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


वहीं, जलालपुर थाना अंतर्गत मंगुराडिला गांव निवासी राहुल (38) मंगलवार देर शाम खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे पहले सीएचसी नगपुर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इनके अलावा टांडा थाना अंतर्गत मुबारकपुर निवासी पंकज (32) बुधवार सुबह खेत की सिंचाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें