फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतें आईं 855, मात्र 40 का निस्तारण

Wed, 06 Sep 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
शिकायत करते फरियादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले की पांच तहसीलों में मंगलवार को आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 855 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें मात्र 40 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। आलापुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अखिलेश सिंह ने इन दिवसों में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन


आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे छोटे-छोटे मामलों को भी गंभीरता से लें। योजनाओं का पात्रों को लाभ दिलाने के लिए गंभीरता दिखाई जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कहा कि जिले को खुले में शौचमुक्त करने के लिए शासन के निर्देशानुसार गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें। शौचालय निर्माण में लापरवाही न बरती जाए।

निर्माण में मानक की अनदेखी न की जाए। कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इस मौके पर कुल 181 फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें से सात शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका। इस मौके पर एसपी सुधीर सिंह, सीएमओ डॉ. कृष्णगोपाल सिंह, डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, डीआईओएस विनोद सिंह, बीएसए अतुल सिंह, युवा कल्याण अधिकारी जेपी सिंह आदि रहे। उधर, डीएम व अन्य अधिकारियों के जाने के बाद भी तमाम फरियादी पहुंचते रहे।
विज्ञापन

 
जलालपुर में एडीएम गिरिजेश त्यागी की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 207 शिकायतें आईं। इनमें से मात्र छह शिकायतों का ही निस्तारण हुआ। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार, सीओ छदामीलाल समेत सभी थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 107 शिकायतें आईं। इनमें तीन का ही मौके पर निस्तारण हो सका।

इस दौरान सीओ बीके श्रीवास्तव, तहसीलदार प्रभाकर त्रिपाठी, नायब तहसीलदार जनार्दन मौर्य समेत सभी थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम राजमुनि यादव की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस मेें कुल 153 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से 11 का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान तहसीलदार मेवालाल, नायब तहसील सतपाल प्रजापति आदि मौजूद रहे। अकबरपुर में सीडीओ ओपी आर्य व एएसपी ओपी सिंह की मौजूदगी में 207 शिकायतें आईं। इनमें से मात्र तीन शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें