फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिना पंजीकरण के संचालित पांच पैथोलॉजी सेंटर सील

Sun, 15 Mar 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर में अवैध रूप से संचालित हो रहे पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को अकबरपुर क्षेत्र के पांच पैथोलॉजी सेंटरों को सील कर दिया। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संजय कुमार शैवाल के निर्देशानुसार की गई, जिन्होंने सभी सीएचसी अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में बिना पंजीकरण के चल रहे पैथोलॉजी सेंटरों को चिन्हित कर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


अकबरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. नूर अहमद के नेतृत्व में शुक्रवार को एक टीम ने विभिन्न पैथोलॉजी सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, शहजादपुर में अवध पैथोलॉजी सेंटर, सिकंदरपुर में प्रेमा पैथ लैब, ड्रीम पैथ लैब, बेवाना तिराहे पर डॉ. पैथ लैब और उदयनगर के एक अन्य पैथोलॉजी सेंटर बिना आवश्यक पंजीकरण दस्तावेजों के संचालित पाए गए। जब टीम ने संचालकों से संचालन संबंधी कागजात मांगे, तो वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके अतिरिक्त, कई सेंटरों में प्रशिक्षित कर्मचारियों की अनुपस्थिति भी पाई गई, जो स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। इस कार्रवाई के बाद, इन पांचों पैथोलॉजी सेंटरों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. शैवाल ने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी दशा में बिना पंजीकरण के पैथोलॉजी का संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अवैध अस्पतालों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई जारी है और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे ताकि आमजन को सुरक्षित और विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें