अंबेडकरनगर। जिले में लगातार बढ़ते डायरिया के प्रकोप के बीच चौबीस घंटों के अंदर इससे पीड़ित पांच और मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत शहजादपुर निवासी रामजीत (56) पुत्र रामसेवक को परिवारीजनों ने रविवार सुबह उल्टी-दस्त के बीच जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वह शनिवार देर शाम डायरिया की चपेट में आ गया था। जिला अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर निवासिनी शारदा (50) पत्नी रामनेवल शनिवार रात डायरिया की चपेट में आ गई। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
उधर, राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेसुल्तानपुर निवासी भगवत प्रसाद (65) पुत्र रामआधार व इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डांड़ी निवासी ओमप्रकाश प्रकाश (32) पुत्र श्रीपत को घरवालों ने उल्टी-दस्त के बीच रविवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
दोनों शनिवार देर रात डायरिया की चपेट में आ गए थे। वहीं, बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मसड़ा मोहनपुर निवासिनी चंद्रावती (50) पत्नी बीपत शनिवार देर शाम डायरिया की चपेट में आ गई। उसे भी देर रात ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।