फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। बाइक से घर जा रहे युवक को जलालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सरैया गांव के निकट रविवार सुबह अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र जैतपुर अंतर्गत फत्तेपुर गांव निवासी प्रवीण (28) पुत्र सभानरायन रविवार सुबह बाइक से जलालपुर नगर से घर लौट रहा था। बताया जाता है कि जलालपुर रफीगंज स्थित सरैया गांव के निकट पहुंचते ही पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, चालक वाहन लेकर भाग चुका था।
गंभीर रूप से घायल युवक को बेहोशी की दशा में पहले सीएचसी नगपुर फिर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल मनीष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता सभानरायन की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें