फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया के पांच और मरीज जिला अस्पताल में भर्ती

Fri, 12 May 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित मरीज। - फोटो : symbolic
विज्ञापन
जिले में डायरिया के लगातार बढ़ते प्रकोप के बीच चौबीस घंटों के दौरान पांच लोग चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। गौरतलब है कि लगातार बदलते तापमान के बीच जिले में संक्रामक रोगों का प्रकोप भी दिन-प्रतिदिन पांव पसारता जा रहा है। आए दिन डायरिया की चपेट आकर लोग सीएचसी व पीएचसी समेत जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं।
विज्ञापन


चौबीस घंटे के दौरान पांच लोग डायरिया की चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए। बेवाना थाना अंतर्गत बेवाना गांव निवासी अतुल (21) पुत्र जगदीश को गुरुवार देर रात उल्टी व दस्त होने लगा। लगातार बिगड़ती तबियत के बीच परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत बरवां नासिरपुर गांव निवासी दयाराम (65) पुत्र रामतीरथ की गुरुवार देर शाम अचानक तबियत खराब हो गई। उसे उल्टी व दस्त होने लगा। परिवारीजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत और बिगड़ गई। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

 
उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत बरवां नासिरपुर गांव निवासी अरुण (60) पुत्र रामआसरे को गुरुवार देर शाम उल्टी व दस्त होने लगा। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत चनहा गांव निवासी रामलखन (55) पुत्र रामप्रसाद की गुरुवार देर शाम तबियत खराब हो गई।

उल्टी व दस्त के बीच उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाना अंतर्गत मखदूमपुर गांव निवासी रबिता (18) पुत्री शिवशंकर को परिवारीजनों ने गुरुवार देर शाम डायरिया की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीएमओ, डॉ. मोहिबुल्लाह ने बताया कि  संक्रामक रोगों पर अंकुश पाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में दवाओं का वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें