फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल राइडिंग में गंवाई जान, दो गंभीर

Fri, 12 May 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना। - फोटो : symbolic
विज्ञापन
ट्रिपल राइडिंग करना तीन युवकों को भारी पड़ा। उद्योग नगरी टांडा से शबेबरात पर रिश्तेदार से मिलकर घर लौट रहे एक बाइक पर सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। गंभीर अवस्था में तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दो अन्य युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


शबेबरात पर अकबरपुर थाना अंतर्गत मोहसिनपुर गांव निवासी अमन (22) पुत्र मुजीबुर्रहमान, इसी थाना अंतर्गत जौहरडीह गांव निवासी शहजाद (20) पुत्र मोहम्मद रईस व शरीफ (17) पुत्र सिराजुद्दीन एक ही बाइक से गुरुवार देर रात टांडा एक रिश्तेदार के यहां गए हुए थे।

रात लगभग साढ़े 12 बजे वे सभी घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि अलीगंज थाना अंतर्गत सद्दरपुर के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख चालक पिकअप लेकर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे लोग बेहोश युवकों को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था। उधर घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें