अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में छात्र समेत पांच व्यक्ति घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना अंतर्गत जलालपुर निवासी सूरज कुमार (33) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मालीपुर थाना अंतर्गत अवधना इस्माइलपुर गांव निवासी विवेकामणि (17) बुधवार सुबह बाइक से कॉलेज जा रहा था।
हजपुरा बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
वहीं मालीपुर थाना अंतर्गत मालीपुर निवासी गंगाराम (60) बुधवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहा था। बेवाना थाना अंतर्गत ससपना निवासी राकेश कुमार (32) मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाने के दौरान गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
सम्मनपुर थाना अंतर्गत सैदापुर निवासी राजकुमार (45) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।