फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग हादसों में पांच घायल

Sat, 16 Apr 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र जलालपुर के अशरफपुर निवासी सुरेंद्र (40) पुत्र सोमई व सोहन (38) पुत्र अभयराज शुक्रवार देर शाम बाइक से जलालपुर बाजार आए थे। बाजार से खरीदारी कर घर के लिए लौट रहे थे कि इसी बीच सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों को चोटें आ गई।

बाजार वासियों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र के लखनिया निवासी आमिना खातून (60) पत्नी मोहम्मद आमिर शुक्रवार शाम गांव के निकट सड़क पार करते हुए अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गईं।
विज्ञापन


उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के अलनपुर गांव निवासी राहुल (18) पुत्र कमलेश शनिवार सुबह बेवाना के निकट हुए हादसे में घायल हो गया।

घटना उस समय हुई जब वह बाइक से अकबरपुर की तरफ आ रहा था। बेवाना के निकट अज्ञात वाहन के साइड लगने से वह अनियंत्रित हो गया और बाइक लेकर गिर पड़ा। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

उधर, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के बड़ेगांव निवासी रामजोध (25) पुत्र बलराम शुक्रवार शाम केदारनगर बाजार में बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें