अस्ताल में भर्ती हादसे में घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था। बिहार के हाजीपुर निवासी खुर्शीद (65) पुत्र इलियास मंगलवार देर शाम बसखारी बाजार में सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए।
गंभीर अवस्था में उन्हें पहले सीएचसी बसखारी फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि खुर्शीद परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध दरगाह में चल रहे उर्स में भाग लेने के लिए आए हुए थे।
वहीं, टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत टांडा निवासी राकेश कुमार (35) पुत्र राधेश्याम बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय अरियाबाजार के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
उधर, जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर निवासी पंकज (30) पुत्र जगदीश बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केदारनगर निवासी लालजी (28) पुत्र जीवधारी मंगलवार देर शाम टांडा से बाइक से घर जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इनके अलावा बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मसड़ा मोहनपुर गांव निवासी बच्चूलाल (43) पुत्र जंगबहादुर बुधवार सुबह बाइक से बसखारी जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर निजी बस की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी बसखारी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।