भीटी बाजार निवासी किताबू (50) पुत्र खिताबू गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। खिद्दिरपुर गांव के पास पहुंचा सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में किताबू के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार भोला (65) निवासी रईसपुर टांडा व देवव्रत (35) निवासी सुलेमपुर सम्मनपुर भी घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।
जहां भोला की हालत गंभीर बनी हुई है। जलालपुर थाना अंतर्गत जलालपुर निवासी रामजनम तिवारी की पत्नी पुष्पा (45) गुरुवार सुबह घर के पास सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गईं।
अकबरपुर थाना अंतर्गत शहजादपुर निवासी संतोष कुमार (25) पुत्र जियालाल बुधवार देर सायं कटेहरी जाते समय पवित्र शिवबाबा के पास पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।