फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विभिन्न थाना क्षेत्र में बीते 24 घंटे में हुए मार्ग हादसों में पांच व्यक्ति घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए एक घायल को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। किसी भी बाइक सवार घायल ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के अतरौलिया निवासी जावेद (30) शुक्रवार सुबह बाइक से विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह बसखारी थाना क्षेत्र के बसखारी बाजार के निकट पहुंचा तो इसी बीच उधर से गुजर रही निजी बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। सीएचसी बसखारी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
वहीं, बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मसड़ा निवासी हेमलता (32) शुक्रवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सूरापुर निवासी अमित कुमार (55) गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

उधर, बेवाना थाना क्षेत्र अंतर्गत बेवाना निवासी राजनम (32) शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट किसी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत यादवनगर निवासी गीता देवी (36) शुक्रवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें