फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए मार्ग हादसों में पांच लोगों को चोटें आईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के अतरौलिया थाना अन्तर्गत अतरौलिया निवासी जंगबहादुर (32) बुधवार देर शाम अकबरपुर से बाइक से घर जा रहा था। बसखारी बाजार के निकट पहुंचने पर उधर से गुजर रहे पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
इससे उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, बसखारी थाना अंतर्गत किछौछा निवासी मोहम्मद अशरफ (25) गुरुवार सुबह बाइक से बसखारी जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। मालीपुर थाना अंतर्गत मालीपुर निवासी रामनयन (61) गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट जीप की टक्कर लगने से जख्मी हो गया।
उधर, अलीगंज थाना अंतर्गत हुसेनपुर सुधाना गांव निवासी आज्ञाराम (50) बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत सिझौली निवासी लालती देवी (36) गुरुवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें