फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में चलीं लाठियां, पांच घायल

Thu, 18 Jun 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में जांच शुरू कर दी है।  महारमपुर गांव निवासी सूरज व मनीराम के बीच लम्बे समय से घूर के गडडे की भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा है। विवादित भूमि को एक पक्ष अपना बताता है, तो दूसरा भी उसे अपना बता रहा है।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच अक्सर कहासुनी व गाली गलौज हुआ करती है। बुधवार शाम फिर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में पहले कहासुनी व गाली गलौज हुई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई।

इससे एक पक्ष के सूरज, संजू व खुशबू घायल हो गई। हमले में दूसरे तरफ के दो को चोटें आयी हैं। सूरज, संजू व खुशबू को इलाज के लिए जिला चिक्तिसालय में भेजा गया।  पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें