फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में पांच जख्मी, दो गंभीर

Sat, 17 Dec 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
कोहरे का प्रकोप तेज होने के साथ ही जिले में मार्ग दुर्घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। विभिन्न थाना क्षेत्रों में 24 घंटे के भीतर हुए हादसों में एक किशोर समेत छह लोग घायल हो गए। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इनमें दो लोगों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


 कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के शहजादपुर मोहल्ला निवासिनी अंजनी (19) पत्नी राजेश शुक्रवार देर शाम सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आ गई। इससे उसे काफी चोट आ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है।

वहीं, महरुआ थाना क्षेत्र के बरामदपुर निवासी कल्लू सिंह (40) पुत्र रमाशंकर सिंह शनिवार सुबह गांव के पास स्थित चौराहे पर मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गए। घटना उस समय हुई जब वह बाइक से चौराहे की तरफ जा रहे थे। अनियंत्रित चार पहिया वाहन टक्कर मारते हुए भाग निकला। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


 उधर, सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मछली गांव निवासी मोहम्मद अब्बास (35) पुत्र राहत हुसैन व अकबरपुर थाना क्षेत्र के गदायां निवासी अब्बास रिजवी (33) पुत्र सरवर हुसैन एक बाइक से शनिवार दोपहर सम्मनपुर जा रहे थे। अकबरपुर तहसील तिराहे के निकट एक चार पहिया वाहन की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। दोनों को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं, मालीपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी सभाजीत का नौ वर्षीय पुत्र इंद्रीश शनिवार सुबह स्कूल जाते समय बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। बाइक सवार घायलों ने घटना के समय हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें