विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
सुल्तानपुर जनपद के मोतिगरपुर गांव निवासी रमजान (45) पुत्र शमशुद्दीन शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय रामपुर सकरवारी के निकट पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, आलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवकुमार (28) पुत्र रामदयाल व शिवशंकर (23) पुत्र जसराज गुरुवार देर शाम एक ही बाइक से जहांगीरगंज बाजार से घर जाते समय आलापुर बाजार के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए।
दोनों को सीएचसी रामनगर ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया। उधर, सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सम्मनपुर बाजार निवासी रहमतुल्लाह (62) पुत्र हाशिम शुक्रवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इनके अलावा अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोरपुर ताजन गांव निवासी कासिम (55) पुत्र मोहम्मद यूसुफ शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।