फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में बुजुर्ग समेत पांच घायल, एक रेफर

Sat, 19 Nov 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरगंज निवासी अमृतराज (73) पुत्र शंकरलाल शनिवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें पहले सीएचसी जहांगीरगंज फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रगड़गंज बाजार निवासी गिरधारी (32) पुत्र चंद्रभान शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केदारनगर निवासी अशोक (22) पुत्र गिरिजाशंकर शुक्रवार देर शाम इब्राहिमपुर से बाइक से घर जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहीं, सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सम्मनपुर बाजार निवासी सुग्रीव (19) पुत्र रामशरण शनिवार सुबह बाइक से जलालपुर जाते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे सीएचसी जलालपुर ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इनके अलावा जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करैली गांव निवासी सुरेंद्र (28) पुत्र नन्हेंलाल शुक्रवार देर शाम जैतपुर से बाइक से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें