फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ट्रक लूटने वाले गिरोह में शामिल महिला समेत पांच शातिर गिरफ्तार

Fri, 20 Dec 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली पुलिस के साथ मौजूद लूट के आरोपी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। फाइनेंस कंपनी का फर्जी कर्मी बनकर ट्रक को लूटने वाले गिरोह में शामिल महिला समेत पांच शातिर लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी को बाद में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रक भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को घटना का खुलासा करते हुए सीओ सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि अकबरपुर कोतवाली के न्योतरिया पुल के पास से बृहस्पतिवार को लुटेरों ने एक ट्रक को लूट लिया था। बदमाशों ने ड्राइवर से मारपीट की। इसके बाद ट्रक लेकर फरार हो गए। चालक ने घटना की जानकारी मालिक के साथ ही डायल 112 को दी।

अकबरपुर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने ट्रक में लगे जीपीएस के जरिये लुटेरों को कुछ घंटे बाद ही कलवारी पुल से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से ट्रक भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शिवम दुबे निवासी हाइडिल कॉलोनी, अविनाश वर्मा निवासी लारपुर थाना सम्मनपुर, विकास श्रीवास्तव निवासी सोनगांव, जितेंद्र कुमार सारंगपुर बलिनवा व रिया निवासी हंसवर रामपुर को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एप से जुटाते थे फाइनेंस की जानकारी

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वह बहुत ही शातिर तरीके से ट्रक लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। वह एक एप के माध्यम से फाइनेंस हुई गाड़ियों की जानकारी लेते हैं। जिनकी फाइनेंस की एक-दो किस्त बाकी रहती है, ये उनके चालकों को झांसे में फंसाकर गाड़ी रुकवा लेते थे। इसके बाद लूट की घटना को अंजाम देते थे। खास बात यह है कि इनके गिरोह में एक महिला भी शामिल है।

अकबरपुर कोतवाली पुलिस के साथ मौजूद लूट के आरोपी।

अकबरपुर कोतवाली पुलिस के साथ मौजूद लूट के आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें