फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बर्खास्त शिक्षिका पर फर्जी दस्तावेज के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर काम कर रही शिक्षिका मिथलेश कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसकी तहरीर फरवरी माह में दी गई थी लेकिन उच्चाधिकारियों के आदेश के अभाव में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी। पूर्व में 22 सितंबर 2025 को शिक्षिका को बर्खास्त किया जा चुका है। टांडा के नेहरू नगर निवासी प्रतिमा ने 24 जुलाई 2024 को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने शिक्षिका मिथलेश कुमारी के दस्तावेजों को फर्जी बताया था।
विज्ञापन

मिथलेश का चयन 30 जुलाई 2010 को बेसिक शिक्षा विभाग में हुआ था। शिक्षिका ने नौकरी के दौरान जो शैक्षिक अभिलेख जमा किए थे उनमें बीएड अंकपत्र भी शामिल था। यह अंकपत्र श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया के नाम से जारी किया गया था। संबंधित महाविद्यालय और वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया गया। दोनों संस्थानों ने बीएड अंकपत्र को अमान्य और कूटरचित बताया। इन खुलासों के बावजूद शिक्षिका लंबे समय तक सेवा में बनी रही और वेतन व अन्य सरकारी सुविधाएं लेती रही। विभाग ने कई बार नोटिस भेजे लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आखिरकार, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हुई नियुक्ति को अवैध मानते हुए शिक्षिका की सेवा नियुक्ति तिथि से ही समाप्त कर दी गई थी। बीईओ टांडा की ओर से 22 फरवरी 2026 को अलीगंज थाने में तहरीर दी गई थी। इस पर बिना उच्च अधिकारियों के आदेश के प्राथमिकी दर्ज करने से इन्कार कर दिया गया था। बीएसए ने बीईओ के पत्र पर आदेश करते हुए दोबारा शिकायत भिजवाई। अब पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ टांडा शुभम कुमार ने बताया कि मामले में कूटरचित दस्तावेजों को तैयार करने में भूमिका और अन्य सहयोगियों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें