फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: पुराने मुकदमे और जमीन विवाद को लेकर अधिवक्ता पर फायरिंग, सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Mon, 16 Nov 2026 10:01 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में पुरानी मुकदमेबाजी और जमीन विवाद को लेकर अधिवक्ता मोहम्मद आरिफ पर फायरिंग की गई, जिसमें वे घायल हो गए। पुलिस ने घायल अधिवक्ता को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए उनकी तहरीर पर 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घायल अधिवक्ता मोहम्मद आरिफ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में रविवार देर रात पुरानी मुकदमेबाजी और जमीन विवाद को लेकर अधिवक्ता पर फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना में अधिवक्ता घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।

विज्ञापन


घटना अकबरपुर क्षेत्र के सौनगांव की है। अधिवक्ता मोहम्मद आरिफ पुत्र अख्तर अली घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे डायल 112 के माध्यम से फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई थी। 

विज्ञापन


घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद, पुलिस ने घायल आरिफ की लिखित तहरीर के आधार पर मुस्ताक, नफीस, सलीम, प्रदीप, रवि, रामकेवल और राजेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि नामजद आरोपितों से मृतक की जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी, जिसके चलते उन पर हमला किया गया।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार नौहर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें