फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: टावर साइट में लगाई आग, ओडीसी व नेटवर्क उपकरण जलकर नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी। अहिरौली के अशरफपुर में टेलीकॉम टावर में अज्ञात व्यक्तियों ने आग लगा दी, जिसमें ओडीसी व नेटवर्क उपकरण जलकर नष्ट हो गए। टावर के खंभों पर धमकी भरे संदेश भी मिले। मामले में टेक्नीशियन की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र पिलखावां निवासी अवनीश कुमार पिछले छह महीनों से निजी दूरसंचार कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। उनके अनुसार, रविवार रात करीब 1:19 बजे साइट से अलार्म प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। टावर साइट पर पहुंचने पर देखा कि ओडीसी में आग लगी हुई थी। आग तेजी से फैल रही थी। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, मगर आग की तीव्रता अधिक होने के कारण इसे नियंत्रित नहीं किया जा सका।
आग की चपेट में आने से ओडीसी के साथ अंदर लगे सभी तकनीकी उपकरण पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। इनमें ईएनबी, जीएनबी, एसएमपीएस और पावर केबल जैसे नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण उपकरण शामिल थे। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार क्षति लाखों रुपये में बताई है। घटनास्थल की जांच के दौरान टावर के दो खंभों पर अज्ञात व्यक्तियों की ओर से चेतावनी भरे संदेश लिखे पाए गए। इन संदेशों में आगे भी इसी तरह की घटनाएं करने की बात लिखी गई है। थाना प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अज्ञात लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें