जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। कपड़ा सिलाई की दुकान में आग लगने से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामान जल गया। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चला है। नगर पंचायत जहांगीरगंज के मानपुर वार्ड स्थित निजामुद्दीन मार्केट में स्थानीय निवासी फिरोज कपड़ा सिलाई करता है। बृहस्पतिवार रात अज्ञात कारणों से उसकी दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन
कमरे के अंदर से धुआं निकलते देख आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हो सकी। हालांकि जब तक लोग आग पर काबू पाते, तब तक दुकान में रखी सात सिलाई की मशीन, एक अन्य मशीन सहित सिलाई के लिए रखे गए कपड़े, काउंटर, फर्नीचर आदि जलकर नष्ट हो गया। बाद में स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।