फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शिवांश बने सीए, लखनऊ जोन में तीसरा स्थान

Fri, 27 Dec 2024 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के फाइनल परीक्षा परिणाम में जलालपुर नगर के शिवांश सोनी को चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की महत्वपूर्ण सफलता मिली है। परिजनों ने खुशी साझा करते हुए बताया कि शिवांश को लखनऊ जोन में तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन

आईसीएआई द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में जलालपुर नगर निवासी सराफा व्यवसाई मनोज सोनी के पुत्र शिवांश ने परिवार में खुशियां बिखेर दी।नगर के रेडियंट इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा अच्छे अंक से उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम की डिग्री हासिल की। उनके चाचा राजकुमार सोनी ने बताया कि शिवांश ने पूरे लखनऊ जोन में तीसरा स्थान हासिल करने की बड़ी सफलता पाई है। शिवांश के बड़े भाई शशांक इन दिनों बिहार में एसडीओ के पद पर कार्यरत हैं। शिवांश की सफलता पर परिवार में उल्लास का माहौल है। परिजनों को बधाई देने का दिन भर सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें