फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में डेढ़ करोड़ से लगेगा फायर हाईड्रेंट

Thu, 24 Oct 2024 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलार्म बजते ही स्प्रिंकलर विधि से बुझेगी आग, शासन को भेजा गया प्रस्ताव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल को आग से बचाव को लेकर लंबे समय से खराब पड़े फायर हाइड्रेंट को नए सिरे से डेढ़ करोड़ में लगाया जाएगा। शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस बार आग पर काबू पाने के लिए नई तकनीक के उपकरण लगाए जाएंगे।
पांच वर्षों से जिला अस्पताल में फायर हाईड्रेंट खराब पड़ा है अस्पताल में आग से सुरक्षा वार्डों के बाहर लगे 45 फायर उपकरण के भरोसे है। कई बार अस्पताल प्रशासन ने पत्राचार कर फायर हाईड्रेंट के निर्माण की मांग की। बीते माह शासन ने निर्माण के लिए आवास विकास निगम लखनऊ से स्टीमेट मांगा। अस्पताल का निरीक्षण कर निगम ने बीते दिनों डेढ़ करोड़ की लागत का प्रस्ताव शासन को भेज दिया। अब इसे मंजूरी मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार इस बार जो उपकरण लगाए जाएंगे वे नई तकनीक के होंगे । वार्डाें में आग से बचाव के लिए अलार्म सिस्टम के साथ पानी की पाइप लाइन का स्प्रिंकलर विधि से प्रयोग किया जाएगा। धुआं उठते ही अलार्म बजना शुरू हो जाएगा। बटन दबाते ही वार्डों में स्प्रिंकलर सिस्टम से पानी का छिड़काव होने लगेगा। इससे समय रहते ही आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सकेगा। मुख्य भवन के साथ ही मातृ शिशु विंग को भी नई तकनीक के साथ जोड़ा जाएगा । इसके लिए नए भवन में भी मरम्मत के कार्य कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन



मंजूरी मिलते ही शुरू होगा कार्य
आवास विकास निगम लखनऊ ने बीते माह लगभग डेढ़ करोड़ का प्रस्ताव शासन भेजा है। जल्द ही मंजूरी मिलने के आसार हैं। इससे अस्पताल में आग से बचाव के इंतजाम और मजबूत होंगे। -हर्षित गुप्त, जिला अस्पताल मैनेजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें