फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गन्ने के खेत में लगी आग, ढाई बीघा फसल राख

Sat, 08 Nov 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली के सोनवां गांव में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से गन्ने के खेत में भीषण आग लग गई, जिससे किसानों की पूरी मेहनत जलकर राख हो गई। घटना में लगभग ढाई बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

सोनवां निवासी उमाशंकर के खेत में करीब 12:30 बजे आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने आसपास के खेत को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पास के लाखीपुर निवासी ओमप्रकाश वर्मा का गन्ना भी जलकर खाक हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक दोनों किसानों की ढाई बीघा से अधिक फसल जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें