फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: स्टेशनरी के बहुमंजिला गोदाम में लगी आग, चपेट में आए कई घर

विज्ञापन
टांडा के छज्जापुर दक्षिण स्थित सिंह ट्रेडर्स स्टेशनी भवन से निकलती आग की लपटें। संवाद
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा के छज्जापुर दक्षिण मोहल्ले स्थित सिंह ट्रेडर्स की चार मंजिला स्टेशनरी की दुकान में रविवार भोर तीन बजे बिजली के शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल के नौ वाहनों के साथ अर्द्धसैनिक बल ने करीब 12 घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


छज्जापुर गोडियाना निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ शनि सरदार ने एक दशक पूर्व छज्जापुर दक्षिण मोहल्ले में स्टेशनरी की दुकान खोली थी। समय बीतने के साथ ही इनकी स्टेशनरी की पूरे जिले में सप्लाई होने लगी। जगह की कमी के चलते भवन के तल बढ़ाकर दुकान को चार मंजिला कर दिया गया। जुलाई में शिक्षा के नए सत्र की शुरुआत के चलते बीते माह कॉपी-किताबों का स्टॉक मंगवाया गया था। दूसरे तल पर स्टेशनरी की दुकान संचालित थी। जबकि अन्य तलों को गोदाम के रूप में प्रयोग किया जाता था, जहां स्टेशनरी का स्टॉक रखा हुआ था।

पुलिस के मुताबिक शनिवार भोर तीन बजे भवन के भूतल में बिजली के शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। इसके बाद आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। मोहल्ले के कुछ लोगों ने दुकान के अंदर से धुंआ निकलते देख इसकी जानकारी दुकान मालिक को फोन पर देने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। कुछ स्थानीय लोग भागकर उनके घर पहुंचे और उनको दुकान में आग लगने की सूचना दी। आनन फानन दुकान मालिक सुबह साढे़ तीन बजे दुकान पर पहुंचे और शटर खोलते ही आग की भीषण लपटें बाहर निकलने लगीं।
विज्ञापन

देखते ही देखते आग ने दूसरे तल को अपनी चपेट में लिया।
लोगों ने पुलिस और फायर स्टेशन को कॉल कर आग लगने की जानकारी दी। कुछ ही देर में टांडा फायर स्टेशन से फायरब्रिगेड कर्मी दो दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। कुछ ही देर में एनटीपीसी से अर्द्धसैनिक बल के साथ सीओ शुभम कुमार, कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी समेत कई थाने की पुलिस ने मोर्चा संभाला। अकबरपुर और आलापुर से भी दमकल वाहन मंगवाए गए। दमकल के नौ वाहन आग बुझाने में जुटे लेकिन काबू नहीं पा सके।

भवन के पीछे महेंद्र के घर की दीवार को तोड़कर फायरब्रिगेड कर्मी अंदर दाखिल हुए और आग को बुझाने में जुट गए। दमकल वाहनों में पानी समाप्त होने लगा तो नगर पालिका टांडा के सिकंदराबाद और राजघाट पानी की टंकी से पानी लाकर आग बुझाने में जुटे रहे। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को पानी की टंकी तक पहुंचने में किसी प्रकार का व्यवधान न हो इसके लिए सुबह 7:30 बजे से अलीगंज तिराहा से चिंतौरा तिराहे तक भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। आग की लपटों से पड़ोस के सुभाष चंद्र अग्रहरि, राजेश साहू, रविचंद्र गुप्ता आदि के घरों को भी नुकसान पहुंचा दिया। दुकान मालिक के मुताबिक भारी नुकसान हुआ है। एसडीएम टांडा अरविंद त्रिपाठी, नायब तहसीलदार राज कपूर, लेखपाल राजन पटेल मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें