फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: खेत में लगी आग, तीन किसानों का 35 बिस्वा गन्ना जला

विज्ञापन
अकबरपुर के अन्नावा बुझावन तिवारी का पूरा गांव में गन्ने की खेत में लगी आग बुझाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के बुझावन तिवारी का पूरा गांव में मंगलवार को गन्ने के खेत में आग लगने से तीन किसानों की करीब 35 बिस्वा फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अन्नावा गांव निवासी नींबूलाल पाल की 20 बिस्वा, जयराज वर्मा की 10 बिस्वा और घाघूपुर निवासी सुरेंद्र पाल की पांच बिस्वा गन्ने की फसल आग की चपेट में आ गई। खेतों से आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक पूरी फसल जल चुकी थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शराब के लिए रुपये न दिए तो डंपर में लगा दी आग
कटेहरी। महरुआ के बरामद जरियारी निवासी सुनील कुमार यादव के मुताबिक अहिरौली क्षेत्र के पियारेपुर में उनका ईंट भट्ठा है। भट्ठे पर उनके 11 डंपर खड़े रहते हैं। आठ नवंबर की शाम करीब 6:30 बजे बुझावन का पूरा गांव के कुछ लोग उनके पास पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने शराब पीने के लिए रुपये मांगे। मना करने पर आरोपियों ने बड़ा नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। इसके बाद उनके एक डंपर में आग लगा दी। घटना में डंपर क्षतिग्रस्त हो गया। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें