फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखारीगंज में आग से दो छप्पर व तीन गुमटी राख

विज्ञापन
फोटो 5, अंबेडकरनगर के सुखारीगंज चौराहे पर बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग से खाक हो गई दो छप्पर व त? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
महरुआ। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुखारीगंज बाजार में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन गुमटी व दो छप्पर जलकर राख हो गए। पांच दुकानदार को इससे करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित दुकानदारों ने महरुआ थाने में तहरीर देकर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन व उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महरुआ थानाक्षेत्र के सुखारीगंज बाजार में जयसिंहपुर निवासी जगदंबा कहार व जयसिंहपुर निवासी रामनयन कहार छप्पर रखकर चाय की दुकान चलाते हैं। यहीं पर जयसिंहपुर निवासी जोगेंद्र, छोटेलाल यादव व रामनाथ यादव ने गुमटी में दुकान कर रखी है। मंगलवार शाम को दुकान बंद कर यह सभी दुकानदार घर चले गए। रात में करीब 12 बजे अचानक छप्पर व गुमटी में आग लग गई। बाजारवासियों ने घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस टीम को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, और बाजारवासियों की मदद से किसी तरह आग को काबू में किया गया। घटना की जानकारी दुकानदारों को हुई तो वह भी बुधवार सुबह मौके पर पहुंचे।पीड़ित दुकानदारों ने महरुआ थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
साथ ही प्रशासन से अहेतुक मदद दिलाए जाने की मांग की है। दुकानदारों के मुताबिक, छप्पर व गुमटी के सहारे वह किसी तरह दुकान चलाकर अपने परिवार का पेट पाल रहे थे। गुमटी व छप्पर जल जाने से उनके समक्ष बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। ऐसे में यदि प्रशासन से मदद मिल जाएगी तो अच्छा रहेगा। वह एक बार फिर अपना रोजगार शुरु कर पाएंगे। उधर एसओ शंभूनाथ ने बताया कि मामले में कोई तहरीर अभी नहीं मिली है। फिलहाल छानबीन करायी जा रही है कि आग किन परिस्थितियों में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें