फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग से हजारों की खुशियां तबाह

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। कोतवाली अंतर्गत परसावां कला में सोमवार देर रात्रि एक घर में आग लग गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे फायरकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक हजारों की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी। आग के कारण की जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मानवाधिकार सुरक्षा संघ के जिलाध्यक्ष जयंत मिश्र के घर में सोमवार देर रात अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख जयंत व परिवार के सदस्य गुहार मचाते हुए घर के बाहर भागे।
कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। आग की विभीषिका आलम यह था कि लगातार आग बढ़ती ही जा रही थी। इस बीच पहुंचे फायरकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित के अनुसार हजारों रुपये की संपत्ति आग से राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें