फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली में तीन कोटेदारों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सुचारु रूप से राशन वितरण के निर्देश का उल्लंघन करने वाले तीन कोटेदारों के विरुद्ध जहां केस दर्ज किया गया, वहीं चार का कोटा निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा एक दर्जन कोटेदारों को व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश जिला आपूर्ति अधिकारी ने दिया है। कहा गया कि लॉकडाउन के दौरान आर्थिक रूप से कमजोरों में राशन वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 21 दिन के लॉकडाउन के बीच आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए शासन ने कोटेदारों को सुचारु रूप से राशन वितरण करने का निर्देश दिया था। शासन के तमाम निर्देश के बावजूद राशन वितरण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कोटेदारों की लापरवाही की शिकायतें सामने आने लगीं। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला आपूर्ति विभाग ने मनमानी बरतने वाले कोटेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की। न सिर्फ केस दर्ज कराया गया, बल्कि निलंबन की भी कार्रवाई की गई।
जिला आपूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि राशन वितरण में लापरवाही बरतने की शिकायत सामने आने पर जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर सोमवार को रामनगर विकासखंड के सतरही के कोटेदार बंशीलाल व विमावलपुर के कोटेदार राजितराम का कोटा निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा सम्मनपुर थाना अंतर्गत हजपुरा के कोटेदार रामदरश को भी निलंबित कर दिया गया। बताया कि इससे पहले टांडा तहसील के बिहरोजपुर के कोटेदार रामप्रवेश गिरि व अकबरपुर के रामपुर जयसिंहपुर के कोटेदार अकबर अली तथा रामनगर के आमादरवेशपुर के कोटेदार जयराम यादव के विरुद्ध मनमानी बरतने पर केस दर्ज कराया गया। बताया कि एक दर्जन से अधिक कोटेदारों को व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें